कटिहार छठ महापर्व के खत्म होते ही लोकतंत्र का त्यौहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रचार-प्रसार को लेकर प्रत्याशी गंभीर हो गये हैं. पूर्व में जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्रचार-प्रसार से काम चला रहे थे. अब डोर टू डोर पहुंचने लगे हैं. नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अब अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें जहां तेज होने लगी है. वोटरों के मान मनौव्वल को लेकर प्रत्याशी उनके घरों के दरवाजे तक पहुंचने लगे हैं. कटिहार विधानसभा से इस बार वीआईपी को उम्मीदवार मिल जाने से एक दूसरे के वोटरों के बीच सेंधमारी से डरे हुए प्रत्याशियों की ओर से प्रचार प्रसार का रफ्तार तेज कर दिया गया है. कटिहार जिले में दूसरे चरण के तहत 11 नवम्बर को मतदान होना है. भाजपा से पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, महागठबंधन से महागठबंधन के वीआईपी की ओर से सौरभ कुमार अग्रवाल, जनसुराज से डॉ गाजी शारीक व निर्दलीय से राजद के बागी हुए नेता डॉ राम प्रकाश महतो द्वारा पूर्व से जहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया था. अब वाहन में भोंपू लगाकर प्रचार-प्रसार से मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है. इन सब के बीच सबसे अलग वीआईपी की ओर से वाहन को नौका का स्वरूप देकर प्रचार प्रसार मतदाताओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बन रहा है. मतदाताओं का अब तक नहीं खुलने के कारण प्रत्याशियों के बीच गर्मी बढती जा रही है. ज्यों ज्यों मतदान की तारीख नजदीक आ रही है. प्रत्याशियों के माथे की पसीना कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मतदाताओं की माने तो कटिहार विधान सभा इस बार चतुषकोणीय होता नजर आ रहा है. इस बार कटिहार विधानसभा के मतदाता किस ओर करवट लेंगे यह तो आने वाला मतदान 11 नवम्बर के बाद मतगणना 14 नवम्बर के दिन ही पता चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
