भाई बहनों ने भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया

भाई बहनों ने भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में भैया दूज का त्यौहार बड़े ही धूमधाम व पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया. बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम व सम्मान का इज़हार किया. बासगड़ा पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी ने अपने भैया के लिए विशेष पूजा-अर्चना की. पूरे विधि-विधान से भैया दूज का पर्व मनाया. उन्होंने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैया दूज का उल्लासपूर्ण माहौल देखा गया. घर-घर में पूजा-पाठ, आरती व मिठाइयों की मिठास ने पूरे प्रखंड क्षेत्र को भक्ति व पारिवारिक स्नेह से सराबोर कर दिया. भाई-बहन के इस पवित्र पर्व ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान और रिश्तों में अपनापन भर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >