कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा के भटवारा तेल डिपो परिसर में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. अध्यक्षता जिला मंत्री गौरव पासवान ने की, संचालन जिला महामंत्री रामनाथ पांडे ने किया. शुरुआत भारत माता, जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गयी. विधायक कविता पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक घर तक पार्टी की नीति और योजनाओं को पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि नवगछिया के भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है. जो देशहित को सर्वोपरि मानती है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
