– कटिहार सीट से आज करेंगे नामांकन कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव में नये-नये ट्विस्ट सामने आने लगे हैं. कटिहार विधानसभा सीट से भाजपा के विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के पुत्र सौरभ अग्रवाल ने विकासशील इंसान पार्टी का दामन थाम लिया है. विकासशील इंसान पार्टी ने उन्हें कटिहार विधानसभा सीट से सिंबल भी दे दिया है. एमएलसी अशोक अग्रवाल के पुत्र सौरभ अग्रवाल को महागठबंधन की ओर से वीआईपी से सिंबल मिलने के बाद टिकट को लेकर लगाये जा रहे कयासों पर विराम लग गया है. सिंबल मिलने के बाद रविवार को सौरभ अग्रवाल ने बताया कि वह सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. एलडब्ल्यूसी मैदान में नामांकन सभा आयोजित की गयी है. कटिहार सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी को लेकर तरह-तरह की अटकले लगायी जा रही थी. पिछले एक सप्ताह से नए-नए नाम भी सामने आने लगे थे. लेकिन अब उन तमाम अटकलें पर विराम लग चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
