भाजपा महिला मोर्चा ने दलित बस्ती में महिलाओं को किया जागरूक
भाजपा महिला मोर्चा ने दलित बस्ती में महिलाओं को किया जागरूक
कटिहार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा की अध्यक्षता में गुरूवार को संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की स्मृति पर शहर के टीवी सेंटर दलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित की गयी. मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा ने स्थानीय महिलाओं को बाबा साहेब की जीवनी के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल दलित समुदाय की महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा की पदाधिकारी श्वेता राय, भारती देवी, गीता देवी, नीलम कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, रीमा पासवान, बुलबुल देवी, रंजीता देवी एवं बड़ी संख्या में दलित बस्ती की महिलाएं उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
