भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व हरिवंश को दी बधाई

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व हरिवंश को दी बधाई

कटिहार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता के लिए शपथ ग्रहण करने एवं राष्ट्रपति द्वारा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा सदस्य नामित करने पर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य अधिवक्ता शिव शंकर सरकार ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार में 20 वर्षों से अधिक समय तक का मुख्यमंत्री के कार्यकाल का अनुभव को बिहार के विकास के लिए राज्यसभा में विकसित बिहार के संकल्पना को साकार करने में अपनी कुशलता से गति प्रदान करेंगे. उनके विकसित बिहार के रोड मैप को आगे बढ़ाने के लिए उनके आशीर्वाद से नया नेतृत्व बिहार को मिलेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा हरिवंश के सार्वजनिक जीवन एवं पत्रकारिता के जीवन के अनुभव और कुशलता को ध्यान में रखकर राज्यसभा सदस्य नामित किया जाना हर्ष का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >