हसनगंज हसनगंज कोठीटोला रोड में एनडीए समर्थित बीजेपी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. एनडीए प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार की जनता विकास और सुशासन चाहती है. एनडीए सरकार ने गांव-गांव सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की रोशनी पहुंचाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. एनडीए बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के उत्थान का कार्य किया है. कटिहार विधानसभा में हुए विकास कार्यों को गिनाया. मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, ज्योतिष कांत कुंअर, गौतम कुमार, विकास विश्वास, सोशल सिंह, प्रेम पोद्दार आदि ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
