प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा मोड़ के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल कि ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया. जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद ट्रक सहित चालक फरार हो गया. रोशना पुलिस राम मोहन सिंह ने बताया कि एनएच 81 सड़क जोडंगा के समीप पश्चिम बंगाल की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने पश्चिम बंगाल के गोबर घाट बाजार से मछली बेचकर आ रहा बाइक पर पीछे बैठे चाचा तसलीम, महियारपुर थाना मनिहारी निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, भतीजे कौशर बाल बाल बच गया. इधर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया. रोशना पुलिस ने जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया गया. जहां डॉक्टर मुकेश कुमार के द्वारा स्थिति को देखते हुए उत्तम इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया, इधर रोशना पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए आगे कि करवाईं शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
