दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार जख्मी

दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार जख्मी

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के कुरसेला फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 पथ पर भंगहा पंचायत भवन के समीप शुक्रवार क़ो दो बाइक के भिड़ंत में एक बाइक चालक जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक को स्थानीय ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. जख्मी उपेंद्र मंडल उम्र 36 वर्ष ग्राम भंगहा वार्ड संख्या 16 निवासी बताया जा रहा है. जख्मी ने बताया कि वे बाइक से जरूरी कार्य से भंगहा चौक के तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दिया. जिस कारण वे जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >