बाइक ने टोटो को मारी जोरदार ठोकर, दो लोग जख्मी

रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा पुल पर पश्चिम बंगाल की ओर तीव्र गति से जा रहे बाइक सवार ने टोटो को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे दो बाइक सवार जख्मी हो गये.

प्राणपुर. रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा पुल पर पश्चिम बंगाल की ओर तीव्र गति से जा रहे बाइक सवार ने टोटो को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे दो बाइक सवार जख्मी हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराते हुए जख्मी के परिजनों ने बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के जोडंगा पुल के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर लाभा चौक से पश्चिम बंगाल कि ओर तीव्र गति से जा रहे बाइक सवार ने पीछे से टोटो को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार फिरोज 32 वर्ष पिता जमील, रसीदपुर गोबरा थाना अमदाबाद और शेख अताबुल 55 वर्ष पिता शेख लतीफ, शाहनगर थाना रोशना दोनों जिला कटिहार निवासी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. इस मौके पर जख्मी के कई परिजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >