कटिहार में आपसी विवाद में फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में आपसी विवाद में गोली चली, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने नारायणपुर गोपी चक निवासी बुल्ला पर गोली चलाने का आरोप लगाया है.

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में आपसी विवाद में गोली चली, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने नारायणपुर गोपी चक निवासी बुल्ला पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. यह घटना जिले में  मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में घटित हुआ है.

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया

कटिहार जिले में  मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में आपसी विवाद में कई राउंड गोली चलायी गयी. आपसी विवाद में गोली चलाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. परिजनों का कहां है की पुरानी दुश्मनी के वजह से ऐसा हुआ है. परिजनों का कहना है कि ऐसा पहले भी हो चुका है लेकिन किसी को नुक़सान नहीं हुआ था. घटना के बाद घायल शख्स को स्थानीय लोगों की मदद से मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

Also read: बेगुसराय में हथियार के दम पर CSP संचालक से 2.59 लाख की लूट, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गयी

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नारायणपुर गोपी चक निवासी बुल्ला पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गयी है. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >