हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक भैया दूज बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया. इस दिन बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमुना ने अपने भाई यम का अतिथि सत्कार के साथ भोजन कराया था. तब यमराज ने यह वरदान दिया था कि जो भी इस दिन यमुना में स्नान करके पूजन करेगा. उसे मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाना पड़ेगा. परंपरा के अनुसार घर के आंगन में गोबर से जमुना, यम और यमीन की आकृति बनाकर पूजन सामग्री से विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भाइयों के माथे पर रुई से बना माला रखा. अपने भाई की दीर्घायु की कामना की. बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनके जीवन में सफलता, स्वास्थ्य तथा समृद्धि की प्रार्थना की. पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार घरों में विशेष पूजन-अर्चना किया गया. इस दौरान महिलाएं स्नेह भरे गीत गुनगुनाती नजर आयी. भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया. भैया दूज का यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेह का जीवंत प्रतीक है. जो भारतीय संस्कृति की एक सुंदर झलक प्रस्तुत करता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
