कदवा में भाई दूज का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मना

कदवा में भाई दूज का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मना

कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी, दुर्गागंज, सोनैली, चांदपुर, कदवा, भर्री, असियानी, परभेली आदि स्थानों में भाई बहन का पर्व भाई दूज हर्षोउल्लास के साथ मनाया. मिथलांचल में भाई बहन के प्यार का प्रतीक पर्व भाई दूज का विशेष ही महत्व है. इस अवसर पर सभी बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर पूजा की तथा भाइयों के लंबे उम्र की कामना की. बहनों ने अपने भाइयों को पकवान, मिठाइयां खिलाने के साथ पान, माखन, नारियल तथा सूखे मेवे भी खिलाया. भाईयों ने बहनों को आमदनी के अनुसार गिफ्ट भी दिया. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस त्योहार की शुरुआत यमुना अपने भाई यम की पूजा कर की थी. अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना की थी. तभी से यह त्योहार मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >