बीइओ को सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

बीइओ को सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रशाल भवन में शिक्षक संघ की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित की गयी. जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों ने विदाई दी. विदाई समारोह को पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हसनगंज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आजमनगर, प्रधानाध्यापक अमर नाथ साह, प्रमोद कुमार दास, रतन कुमार ने संबोधित किया गया. सेवानिवृत्ति होने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कि लंबी उम्र, सुख समृद्धि का कामना की. सेवा निवृत्ति होने पर शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्राणपुर प्रखंड के सभी पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि एवं सभी शिक्षक शिक्षिका का काफी सहयोग मिला है. मैं सभी का आभारी हूं. मंच संचालन राकेश कुमार ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक निरंजन बिंद, मोती सिंह, मनोज कुमार मंडल के साथ दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >