भाई-बहन के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो को ले बारसोई थानाध्यक्ष निलंबित

नगर पंचायत बारसोई के एक रेस्टोरेंट में भाई-बहन के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो के मामले में बारसोई थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को कटिहार एसपी ने निलंबित कर दिया है.

बारसोई. नगर पंचायत बारसोई के एक रेस्टोरेंट में भाई-बहन के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो के मामले में बारसोई थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को कटिहार एसपी ने निलंबित कर दिया है. घटना 24 अक्तूबर की शाम की बतायी जा रही है. मामले में कटिहार पुलिस की ओर से यह बताया गया है कि एक सीसीटीवी का वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है. जिसमें बारसोई थानाध्यक्ष के द्वारा रास चौक बारसोई स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठे युवक के साथ बकझक की जा रही है. इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कटिहार मुख्यालय के द्वारा करायी गयी है. जांच के क्रम में यह पाया है कि बारसोई थानाध्यक्ष के द्वारा उक्त रेस्टोरेंट में बैठे युवा के संग अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है. थानाध्यक्ष का यह बर्ताव उनकी कर्तव्यहीनता एवं मनमानापन को दर्शाता है. इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए कटिहार एसपी ने तत्काल प्रभाव से उक्त कार्रवाई की है. साथ ही साथ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है. इस संबंध में बारसोई के डीएसपी अजय कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी कि बारसोई थानाध्यक्ष का प्रभार बारसोई थाना के एसआई राजकुमार को सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >