बलरामपुर पुलिस ने पिकअप से 129 लीटर शराब बरामद

बलरामपुर पुलिस ने पिकअप से 129 लीटर शराब बरामद

बलरामपुर बलरामपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को पिकअप से 129 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान सूरज कुमार, फतेहपुर, थाना बलिया, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है. बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास पासवान ने कहा, एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बजरगांव चेकपोस्ट से होकर बिहार प्रवेश कर रही है. आवश्यक कार्रवाई के बाद वाहन की जांच की गयी. 129 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. बलरामपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >