विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कटिहार में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन बारिश के कारण अधिकांश कार्यक्रम स्थगित हो गये.

कटिहार. विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कटिहार में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, लेकिन बारिश के कारण अधिकांश कार्यक्रम स्थगित हो गये. लेकिन स्वच्छता अभियान कटिहार प्लेटफार्म पर जारी रहा. इस दौरान प्लेटफार्म पर स्वच्छता व पर्यावरण की महत्व को लेकर रेल यात्रियों को जागरूक किया जा रहा था. प्लेटफार्म पर साफ सफाई, पॉलीथिन व प्लास्टिक से पर्यावरण को खतरा इसकी जानकारी दी जा रही थी. पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 70 से 80 फ़ीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा हो गया है. अधिकांश ट्रेन विद्युत चलित है, डीजल पर निर्भरता काफी कम हो गयी है. कुछ रेल खंड पर ही डीजल इंजन से ट्रेन का परिचालन जारी है. बताते चलें कि भारतीय रेलवे विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में 25 से 27 मई तक एक व्यापक स्वच्छता अभियान चला रही है. इनका उद्देश्य रेल परिसर में स्वच्छता के साथ प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना है. इस पहल का उद्देश्य अपने स्टेशनों पर अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को बढ़ावा देना है. प्लेटफॉर्मों पर अपशिष्ट पृथक्करण डिब्बे लगाए गए हैं. साथ ही यात्रियों को उसके उचित उपयोग के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं. रेलवे स्टेशनों और आस-पास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं. प्लास्टिक कचरा को कम करने के प्रयास में आईआरसीटीसी एक समर्पित जागरूकता अभियान के माध्यम से गैर-प्लास्टिक, पर्यावरण के अनुकूल, बायोडिग्रेडेबल कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है. कचरा छांटने के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कचरा पृथक्करण डिब्बे लगाए जा रहे हैं. यात्रियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके अलावा रेल कर्मचारियों को उचित कचरा पृथक्करण अभ्यासों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, जिसमें जैविक कचरा और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >