स्मैक तस्करी के पैसे के लेन-देन में युवक के अपहरण का प्रयास, जांच शुरू

स्मैक तस्करी के पैसे के लेन-देन में युवक के अपहरण का प्रयास, जांच शुरू

– पुलिस अभिरक्षा में अपहृत व आरोपित युवक को भेजा गया एसडीपीओ के पास फलका फलका थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव में अचानक तीन वाहन पर सवार करीब एक दर्जन युवक अचानक आ धमके. गांव के अयूब के पुत्र आशिक को जबरन पकड़ कर घसीटते हुए एक वाहन पर बैठा कर अपहरण करने का प्रयास किया. वाहन से आये सभी को ग्रामीणों ने घेर लिया. ग्रामीणों के हंगामे के बाद तीनों वाहन लेकर भागने लगा तभी अपहरण करने आये खगड़िया जिले के मानसी निवासी नीतीश कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. सूचना ग्रामीणों ने फलका थाना को दी. फलका थाना पुलिस ने दोनों युवकों को थाना ले आयी. दोनों युवक से फलका पुलिस ने गहन पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपित युवक नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ माह पूर्व गलती से 89 हजार रुपये फुलडोभी निवासी आशिक के खाते में आ गया था. उसी पैसे को लेने हम आये थे जबकि, आशिक का कहना था कि नीतीश और इनके कुछ साथी बराबर स्मैक बेचने का दबाब बना रहा था व धमकी दे रहा था. मेरे मना करने पर तीन वाहन से करीब एक दर्जन युवक आये और हथियार सटाकर मेरा अपहरण का प्रयास करने लगा. गांव वालों के कारण मैं बच गया. सूत्रों की माने तो यह मामला स्मैक तस्करी से जुड़ा है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि यह मामला स्मैक के पैसे के लेनदेन से जुड़ने की बात सामने आ रही है. दोनों के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है. तत्काल दोनों युवक को पुलिस अभिरक्षा में एसडीपीओ के पास भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >