– केबी झा कॉलेज प्रशासन ने बुके व शाॅल ओढाकर किया विदाई कटिहार राज्य सरकार के सात निश्चय-3 (2025-30) के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है. इन महाविद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन तथा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 (01 जुलाई, 2026) से पठन-पाठन प्रारम्भ कराने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में कई शिक्षकों को प्रतिनियोजन के आधार पर प्रधानाचार्य के पद पर तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया गया है. इसी कड़ी के तहत केबी झा कॉलेज के तीन एसोसिएट प्रोफसरों को तीन डिग्री कॉलेज का कमान दिया गया है. महाविद्यालय के प्रो विनय कुमार पांडे को डंडखोरा, प्रो हेमंत कुमार मिश्रा को हसनगंज व प्रो सतीश मिश्रा को अमदाबाद प्रतिनियुक्त किया गया. केबी झा कॉलेज के प्राचार्या डॉ संजय सिंह ने दोनों को अंगवत्र देकर सम्मानित किया. इनके नये पारी की शुरूआत करने को लेकर उज्ज्वल कामना की. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने भी दोनों को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट किया. मौके पर कॉलेज के शिक्षकों में प्रो सुभाष कुमार, प्रभारी लेखपाल राहुल आनंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह, ध्रुव झा, प्रो सुभाष कुमार, राहुल झा समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने एसोसिएट प्राध्यापकों का किया स्वागत
प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने एसोसिएट प्राध्यापकों का किया स्वागत
