विधानसभा चुनाव: लोगों ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प

विधानसभा चुनाव: लोगों ने शत प्रतिशत मतदान का संकल्प

कटिहार स्थानीय बुनियाद केन्द्र कटिहार सदर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से गुरुवार को दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. सदर कटिहार अनुमंडल अंतर्गत 10 प्रखंडों के दिव्यांगजनों को मतदाता के प्रति जागरूक करने यह कार्यक्रम आयोजित की गयी है. जिसमें दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ईसीआई एप मतदान केन्द्रों पर सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं यथा व्हील चेयर, स्वयंसेवक, रैम्प व हेल्पलाईन नम्बर, पोस्टल बैलेट, मतदान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी गयी. मतदान शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी. आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश के आलोक में जिले के कई विद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >