विधानसभा चुनाव सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथों व एसएफटी कैंप का निरीक्षण

विधानसभा चुनाव सामान्य प्रेक्षक ने किया बूथों व एसएफटी कैंप का निरीक्षण

बरारी बरारी विधानसभा आम चुनाव 2025 को निष्पक्ष कराने को लेकर बरारी विधानसभा चुनाव सामान्य प्रेक्षक राजकुमार यादव बरारी पहुंचे. चुनाव प्रेक्षक ने बड़ी भैसदीरा उमवि, सामुदायिक भवन कृषि फार्म, आमवि गुरुबाजार में बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. चुनाव प्रेक्षक पहुंचे एसएफटी कैंप काढागोला में जहां सीसीटीवी सहित रजिस्टर की जांच कर कई बिन्दुओं पर पूछताछ की. चुनाव प्रेक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त कराना प्राथमिकता होगी. मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >