प्रसव के नाम पर आशाकर्मी ने मांगे दो हजार, वीडियो वायरल

प्रसव के नाम पर आशाकर्मी ने मांगे दो हजार, वीडियो वायरल

रुपये कोलकर आशाकर्मी ने कहा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी को देंगे -वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण कोढ़ा कोढ़ा सीएचसी में प्रसव कराने के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है. वायरल वीडियो के आधार पर चिकित्सा पदाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. हथवारा पंचायत के झगरू चौक गांव की एक आदिवासी महिला हप्पन पूरी को प्रसव के लिए कोढ़ा सीएचसी लाया गया था. गांव की आशाकार्यकर्ता संजू देवी अस्पताल लेकर पहुंची थीं. आरोप है अस्पताल में प्रसव कराने के लिए कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने 2000 की मांग की. वहीं आशा कार्यकर्ता संजू देवी ने बताया कि महिला के परिजनों से प्रसव कराने के नाम पर 2000 लिया और अस्पताल की एएनएम और ममताकर्मी को यह राशि दी, जिसके बाद ही महिला का प्रसव कराया गया. आरोप के मुताबिक पैसे देने के बाद ही अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया. इस घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. ग्रामीणों ने कहा, गरीब और आदिवासी परिवार सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करके इलाज के लिए आते हैं. ऐसे में यदि उनसे पैसे लिए जाते हैं तो यह बेहद चिंताजनक है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. मामले की सच्चाई जानने के लिए संबंधित कर्मियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. डॉ. अमित आर्य,चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >