Katihar. शादी समारोह में देसी कट्टा लहरा रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी समारोह में देसी कट्टा लहरा रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार से नीरज कुमार की रिपोर्ट- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमारा में एक शादी समारोह में देसी कट्टा लहराते हुए उपद्रव करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-चिलमारा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अभियुक्त अनारुल (उम्र-19 वर्ष), पिता-शमशेर अली उर्फ मून्ना, चिलमारा निवासी अवैध हथियार के साथ लोगों के बीच भय का वातावरण उत्पन्न कर समारोह में बाधा उत्पन्न कर रहा था.सूचना प्राप्त होते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अभियुक्त को एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ विधिवत गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि आरोपी को एक देसी कटा हुआ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आगरा तक कार्रवाई में जुट गई है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >