कटिहार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सफल बनाने एवं छठ पूजा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार की व्यवस्था हो, इसके लिए लगातार विभिन्न राजनीतिक दल के नेता छठ घाट पर पहुंचकर तैयारी का जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न छठ पूजा घाट पर पहुंचकर चल रहे तैयारी का जायजा लिया. जबकि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले सुविधा का भी जायजा लिया. इस दौरान कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में सफल हो इसको लेकर सभी को आगे आना होगा. ताकि श्रद्धालुओं और छठव्रतियों को किसी भी प्रकार की सुविधा में कोई कमी ना रह जाए. इसी को लेकर लगातार छठ पूजा घाट का भ्रमण कर रहे हैं और तैयारी का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि जो भी कमी नजर आ रही है उसको लेकर संबंधित पदाधिकारी से लगातार बात कर रहे हैं और उसे पूरा करने का निर्देश भी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी छठ पूजा घाट पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए कच्चा दूध की व्यवस्था हो और श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो. इस पर भी छठ पूजा घाट समिति से चर्चा कर रहे हैं. उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी. मौके पर तेज नारायण सिंह, डॉ विपीन कुमार, प्रीतम चक्रवर्ती, विकास सिंह, अखिलेश पोद्दार, सुबोध यादव सहित कई बुद्धिजीवी लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
