अलग अलग जगहों पर कर्मियों को लगाकर व्यवस्था की जा रही सुदृढ़

अलग अलग जगहों पर कर्मियों को लगाकर व्यवस्था की जा रही सुदृढ़

पर्व त्यौहार को देखते हुए नगर निगम की ओर से साफ सफाई हुई तेज चौक चौराहों से लेकर ईदगाहों की हो रही सफाई कटिहार ईद उल फितर, रामनवमीं, चैती छठ व चैती दुगा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में हो को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है. सफाई को लेकर गंभीर है. चौक चौराहों से लेकर ईदगाहों तक की साफ सफाई के लिए अलग-अलग कर्मचारियों व पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. ईद से पूर्व बाजार में काफी भीड़ भार रहती है. निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए चौक चौराहों पर कमियों को डिपूट किया गया है. ईद के नमाज के बाद रात भर बाजार में चहल पहल होती है. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि ईदगाहों की सफाई प्रमुखता में रहता है. अन्य संगठनों की ओर से सजाया जाता है, मौसम विपरीत होने पर मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है. ईद उल फितर पर्व को लेकर काफी तत्परता बरती जा रही है. न्यू माकेट, बाटा चौक, शहीद चौक समेत अन्य चौक चौराहों पर सफाई की व्यवस्था को पूर्व की अपेक्षा बेहतर कर दिया गया है. जरूरत पड़ने पर एक दूसरे वार्ड के कर्मचारियों को इसके सफाई में लगाये जाने का निदेश दिया है. हर हाल में ईदगाह के समीप साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने का निदेश जारी किया है. बुधवार को उपमेयर मंजूर खान के साथ सहायक अभियंता विवेक कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश नारायण चौधरी समेत अन्य ने कई ईदगाहों का निरीक्षण कर साफ सफाई व लाइटिंग व्यवस्था को सुढृढ करने को निदेश दिया. उनलोगों ने ललियाही, रामपाड़ा,परतैली समेत अन्य ईदगाहों का जायजा लेकर व्यवस्था दुरूस्त करने पर बल दिया, उपमेयर मंजूर खान ने बताया कि लाइटिंग की व्यवस्था पर जोर दिया, लाइट खराब है, ललियाही, लाइट खराब उसकी मरम्मत कराया जाना है जहां पर लाइट नहीं है वहां पर नये सिरे से लगाने पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >