आर्म्स एक्ट के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कोढ़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

कोढ़ा. विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ी हुई है. इसी कड़ी में कोढ़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बाल्मीकि कुमार, बासगढ़ा, थाना कोढ़ा निवासी थाना कांड संख्या-118/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था. काफी दिनों से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. विधानसभा चुनाव को लेकर कोढ़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की टीम पूरी तरह सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >