कटिहार पशु तस्करी एवं क्रूरता रोकथाम में सहयोग करने को लेकर एसपीसीए के बिहार बंगाल के प्रभारी ने एसपी को आवेदन दिया. जिसमें उन्होंने दर्शाया की जिले के विभिन्न थानों की पुलिस पशु तस्करी रोकथाम में सहयोग नहीं करती है. यही वजह है कि कटिहार में पशु तस्करी चरम पर है. एसपीसीए इंडिया संगठन जो पशु तस्करी एवं क्रूरता रोकथाम संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर कार्य करती है. उस संगठन के बिहार- झारखंड और बंगाल प्रभारी चंद्रशेखर पासवान नरहैया थाना- पोठिया ने आवेदन में दर्शाया की थाना क्षेत्र में हमारे संगठन से जुड़े स्वच्छ क्षवि के युवा इस अभियान से जुड़कर लगातार इसे सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में कटिहार जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की इनपुट थानों को दी जाती है लेकिन वहां से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिलता है. यही वजह है कि पशु तस्कर आसानी से गो तस्करी कर बंगाल की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
