जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील

मनिहारी गंगा घाट पर विधानसभा चुनाव को लेकर भास्कर महोत्सव सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मनिहारी गंगा घाट पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मनिहारी. मनिहारी गंगा घाट पर विधानसभा चुनाव को लेकर भास्कर महोत्सव सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके साथ ही गंगा आरती का आयोजन भी किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत दिनांक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी, जिले के सभी प्रेक्षक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व आम लोग उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. क्षेत्रीय कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी, जिसमें छठ गीतों के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया. जिला पदाधिकारी व चुनाव प्रेक्षकों ने नाव से मनिहारी घाट व गंगा नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया. जागरूकता अभियान के हिस्से के रूप में पहले मतदान, फिर जलपान, अपनी सरकार चुनेगा बिहार, वोट करेगा कटिहार, लोकतंत्र का महात्योहार , तैयार है कटिहार जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों से अधिकतम मतदान करने की अपील की गयी. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीना ने मतदाताओं से 11 नवंबर को बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की. इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट और बैनरों ने भी मतदाताओं को प्रेरित किया. भास्कर महोत्सव सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना रहा. अंत में कार्यक्रम का समापन गंगा आरती से हुआ. मौके पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस अंचल निरीक्षक पप्पू कुमार, नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरुष कुमार, जेई रिजवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >