डंडखोरा स्थानीय थाना परिसर में दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता आयोजित की गयी. जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्भजन सहित काली पूजा समिति के सदस्यों ने शांति समिति का बैठक में हिस्सा लिया. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने लोगों से विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा शांति पूर्वक मानने को अपील की. काली पूजा समिति को प्रशासनिक आदेश एवं 10 लोगों को फोटो देने सहित लाइसेंस लेने के जरूरत पर बल दिया. कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह ने कहां कि आतिशबाजी से प्रदूषण फैलता है. दीपावली के बाद छठ पर्व को लेकर छठ घाट की तैयारी में जुट जाते है. इस पर अंचल पदाधिकारी को छठ घाट को निरीक्षण करते हुए उसकी व्यवस्था करनी चाहिए. इस मौके पर अपर अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह, जदयू के अति पिछड़ा प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंडल, भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार मिस्त्री, कादिर खान, श्याम प्रकाश केवट, नईम चांद खान, अमित कुमार मंडल सहित के लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
