मध्य विद्यालय नवाबगंज में असमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

मध्य विद्यालय नवाबगंज में असमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज राज्यकीय मध्य विद्यालय में देर रात असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है. रात में विद्यालय परिसर में घूमकर सारा सामान बिखेर दिया. कई वस्तुओं को क्षतिग्रस्त कर दिया. गुरूवार सुबह जब विद्यालय के शिक्षक व कर्मी पहुंचे. सारा सामान बिखरा हुआ पाया. स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह जदयू नेता मंजय साह ने कहा कि मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज राज्यकीय मध्य विद्यालय में हुई चोरी और तोड़फोड़ की घटना अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. मनिहारी थाना को तुरंत सूचना दी गयी. पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की. स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी. पुलिस को गहन जांच करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >