मछली पकड़ने गये वृद्ध की डूबने से मौत

मछली पकड़ने गये वृद्ध की डूबने से मौत

प्राणपुर थाना क्षेत्र के रहिका गांव में मछली पकड़ने गये सिरफु शर्मा के एकहतर वर्षीय पुत्र पानी में डूबने से मौत हो गयी. प्राणपुर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को संध्या मछली पकड़ने गए विभिषण शर्मा 71 वर्ष पिता सिरफु शर्मा, रहिका थाना प्राणपुर निवासी कि पानी में डूबने से मौत हो गई थी. यूडी कांड दर्ज कर प्राणपुर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. रहिका गांव में विभिषण शर्मा कि मौत होने पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. प्राणपुर पुलिस के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >