शेखपुरा में फार्मर आइडी शिविर का अधिकारी ने की जांच

शेखपुरा में फार्मर आइडी शिविर का अधिकारी ने की जांच

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत में किसान समृद्धि योजना शिविर में बीडीओ प्रेम कुमार, बीपीआरओ ललीत कुमार, बीएसओ समीर कुमार पहुंच कर किसानों का ई केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर आइडी की स्थिति से अवगत हुए. आवश्यक निर्देश दिया. मुखिया प्रतिनिधि अरब आलम, पंचायत सचिव राहुल कुमार उपस्थित थे. शिविर में किसान योजना का लाभ के लिए शिविर में किसान बढ़-चढ़कर कर भाग ले रहे है. छुटे हुए किसान को इसका लाभ लेने की अपील करते हुए कहा की किसानों का इ केवाईसी जरूरी है. इ केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर आइडी बनाने के लिए विभागीय आदेशानुसार शिविर का आयोजन किया गया है. छूटे हुए लाभार्थियों को आवश्यक रूप से केवाईसी कराने की जानकारी देते हुए कहा की इस केवाईसी के बिना अगली किस्त की राशि नहीं मिलेगी. सभी किसान से शिविर में आकर ई केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने, फार्मर आइडी बनवाने का आग्रह किया है. ई केवाईसी के लिए आधार कार्ड, मोबाईल नंबर और जमीन संबंधी दस्तावेज लाना ज़रूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >