राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

कटिहार उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियां में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के अनामिका कुमारी ने सभी छात्र छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से शपथ दिलाया. शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने तथा निष्पक्ष मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. इस अवसर पर विद्यालय द्वारा जनजागरूकता रैली भी निकाली गयी. आम नागरिकों को मतदान के अधिकार, कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया. आयोजक अबुल कलाम आज़ाद के नेतृत्व में अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ. प्रधानाध्यापक आलमगीर, बीएलओ सूरज कुमार, राजगीर प्रसाद सिंह, सरो कुमारी, राधे कुमार पोद्दार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >