तेज आंधी में एक पशु घर गिरने से पशु की मौत

तेज आंधी में एक पशु घर गिरने से पशु की मौत

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बनेल गांव में शनिवार रात्रि को बारिश के साथ आये तेज आंधी में एक पशु घर गिरने से एक बैल की मौत हो गयी. हालिम ने बताया कि रात्रि बारिश के साथ आयी तेज आंधी में एक पशु घर गिर जाने से एक बैल की दबकर मौत हो गयी है. इस घटना को मालूम होते ही अंचल पदाधिकारी इस्माइल अंसारी ने स्थानीय कर्मचारी नसीम को घटनास्थल पर भेज कर जांच रिपोर्ट मंगा. इधर पशु चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच रिपोर्ट अंचल कार्यालय को सुपुर्द किया. पिड़ित परिवार के द्वारा जांच कर जिला पदाधिकारी कटिहार से मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >