प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में सक्रिय कोढ़ा गैंग के रितेश यादव उर्फ पोला 23 वर्ष पिता स्व बादल यादव, नयाटोला जुराबगंज निवासी को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार रितेश यादव लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त था. कोढ़ा गैंग का सक्रिय सदस्य है. पुलिस ने उसे धर-दबोचा और उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की. फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है. गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
