– एक कक्ष में भौतिकी-रसायन दूसरे में जुलॉजी व बॉटनी प्रयोगशाला से अवाक रह गयी जांच टीम – किसी ने कहा सुधार की जरूरत, किसी ने किया इंकार, कहा व्यवस्था से गर्दन बचाना होगा मुश्किल कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज में सोमवार को विवि के पांच सदस्यीय जांच टीम कॉलेज प्रशासन के आधे अधूरी तैयारी के बीच स्नातक विज्ञान व वाणिज्य संकाय शुरू कराने को लेकर जांच की. पांच सदस्यीय जांच टीम में सीसीडीसी डॉ एसएन सुमन, साइंस के डीएन डॉ प्रो संजीव कुमार, कॉमर्स के डीन डॉ नरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज कला वाणिज्य के रूप में डॉ संतोष कुमार, पूर्णिया महिला कॉलेज की प्राचार्या डाॅ रीता सिन्हा करीब एक बजे के बाद कॉलेज परिसर पहुंचे. जहां कागजातों की जांच व एमजेएम महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल से उनके कक्ष में पूछताछ के बाद प्रयोगशाला कक्ष जांच को पहुंचे. आधी अधूरी तैयारी के बीच एक रूम में भौतिकी, रसायन व दूसरे रूम में बॉटनी व जुलॉजी के लिए लैब बताने पर सभी एक दूसरे को देखते हुए अवाक रह गये. भौतिकी लैब के लिए उपकरण सुसज्जित नहीं रहने और रसायन के लिए गैस कनेक्शन नहीं रहने के साथ खाली टेबुल रहने पर जांच टीम विफर पड़े. सभी ने एमजेएम महिला कॉलेज के प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल को तैयारी पूर्ण कर लेने की बात कही. जांच टीम के पदाधिकारियों ने अलग अलग बात कही. किसी ने कहा कि तैयारी में और सुधार की जरूरत थी तो किसी ने जांच के दौरान प्रयोगशाला को देखकर इंकार करते हुए कहा कि जांच के लिए तैयार व्यवस्था से गर्दन बचाना मुश्किल साबित होगा. हालांकि इस दौरान एमजेएम महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल द्वारा तैयारी को मुक्कमल बताया गया. जांच के दौरान पूर्णिया महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ रीता सिन्हा ने बताया कि प्रयोगशाला में लगी टेबुल पूरी तरह से खाली थी. माइक्रोस्कोप तक साफ नहीं रहने के कारण धूलकण स्पष्ट दिख रहे थे. जिस पर सभी ने जमकर प्राचार्या की क्लास लगायी. मालूम हो कि इससे पूर्व दो बार विज्ञान संकाय चालू कराने के लिए अप्लाई किया गया था. पुस्तकालय में किताबों के रखरखाव में कमी —————————————————– एमजेएम महिला कॉलेज के पुस्तकालय अवलोकन के दौरान अव्यवस्था के बीच रखी गयी पुस्तकों को देखकर जांच टीम में शामिल सदस्य हतप्रभ रह गये. कॉमर्स के डीन डॉ नरेन्द्र कुमार द्वारा वाणिज्य की पुस्तकें खोजने में काफी परेशान दिखे. जिन पुस्तकों को दिखाया गया उनमें से अधिकांश सिलेबश से बाहर के मिलें. इस दौरान कॉलेज प्रबंधन को पुस्तकालय को बेहतर ढंग से ससज्जित कर किताबों को रखने को लेकर सलाह दी गयी. इस दौरान कॉमर्स के डीन डॉ नरेन्द्र कुमार ने बताया कि एमजेएम महिला कॉलेज में विज्ञान व कॉमर्स संकाय शुरू होने चाहिए. लेकिन व्यवस्था में और सुधार की जरूरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
