एलायंस क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार एकेडमी को चार विकेट से हराया

एलायंस क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार एकेडमी को चार विकेट से हराया

कटिहार राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पुल बी का मैच शनिवार को एलायंस क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार एकेडमी के बीच खेला गया. जिसमें टॉस जीत कर राइजिंग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवर के मैच में 37.1 ओवरों में 204 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. राइजिंग क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बब्बू कुर्मी ने 40 रन और अब्बू बाबू ने 25 रन बनाये. एलायंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश चौधरी ने तीन विकेट और अमन खान ने दो विकेट चटकाये. 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलायंस क्रिकेट क्लब की टीम ने 24.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना कर 4 विकेट से मैच जीत गयी. एलायंस क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहन कुमार ने नाबाद 68 रन और नीतीश कुमार 58 रन बनाये. गेंदबाजी में राइजिंग क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अर्चित कुमार ने तीन विकेट और अब्बू बाबू ने एक विकेट लिये. निर्णायक की भूमिका में आशुतोष कुमार और अनुराज कुमार रहे.रविवार का मैच प्रशासन एकादश और पब्लिक एकादश के बीच 10.30 बजे से खेला जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >