कटाव रोधक कार्य का जायजा लेकर दिया आवश्यक निर्देश

कटाव रोधक कार्य का जायजा लेकर दिया आवश्यक निर्देश

बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम, जिला कार्डिनेटर कंचन दास ने कनीय अभियंता राहुल निरंजन, सहायक अभियंता धीरेन्द्र कुमार के साथ आजमनगर तटबंध के किनारे कटाव रोधक कार्य का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की हर हाल में समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करना है. कटाव रोधक कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा की महानंदा नदी की धारा का दबाव तटबंध में अत्यधिक रहता है. ऐसे में जरा सी लापरवाही इस क्षेत्र के लिए तबाही का कारण हो सकता है. कनीय अभियंता व सहायक अभियंता के देख रेख में कटाव रोधक कार्य कराने की बात कही. आफताब आलम ने कहा की ग्रामीणों के द्वारा शिकायत मिली थी कि कटाव रोधक कार्य के दौरान बोरा में बालू वजन कर के नहीं भरा जाता है. किसी किसी बोरा में दो ही सिलाई की जाती है. शिकायत मिलने पर अभियंता के साथ कार्य का जायजा लेते हुए इसकी जांच करने की मांग की है. साथ ही संवेदक से बात कर काम में तेजी लाने की मांग की है. इंजिनियर नवाज शरीफ, सरफराज आलम, अब्दुल अहद, संजीव लाल, शहंशाह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >