बरंडी छठ घाट का निरीक्षण कर प्रशासन ने खतरनाक घाट घोषित किया

बरंडी छठ घाट का निरीक्षण कर प्रशासन ने खतरनाक घाट घोषित किया

– लोगों से बरंडी नदी छठ पूजा नहीं करने की अपील की, कृत्रिम घाट का कराया जा रहा निर्माण बरारी नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक रूप से होने वाले छठ पूजा को लेकर गुरुवार को अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, नगर कार्यपालक दंडाधिकारी शिवांशु शिवेश, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार दलबल नगर पंचायत के बरंडी नदी का निरीक्षण कर विस्तार से पानी के अन्दर तैराक को उतारकर पानी की तह एवं कीचड़, जंगल की स्थिति का जायजा लिया. कई लोगों द्वारा छठ पूजा को लेकर अधिक पानी रहने पर चिंता जतायी. कार्यपालक दण्डाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा के लिए बरंडी नदी घाट उपयुक्त नहीं है. कीचड़ व जंगल भी है. ऐसे में इस घाट पर किसी भी प्रकार की चहल कदमी या छठ पूजा की इजाजत देना घटना को आमंत्रण देना है. प्रशासन द्वारा नगर पंचायत स्थित बरंडी नदी छठ घाट को खतरनाक घाट घोषित करते हुए इसे वर्जित किया गया है. आमलोगों से अपील की है कि छठ पूजा के लिए नगर पंचायत में बरारी हाट सहित कई जगहों पर कृत्रिम छठ घाट का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है. छठ पूजा सुरक्षित व संरक्षित ढंग से कृत्रिम घाट पर मनाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >