आबादपुर मां काली पूजनोत्सव एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर आबादपुर थाना परिसर शांति समिति की एक बैठक थानाध्यक्ष शादाब की अध्यक्षता में बुधवार की शाम आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पूजा कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने कहा कि काली पूजा के दौरान पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पूजा पंडालों में राजनीतिक नारा बिल्कुल भी नहीं लगना चाहिए. पूजा के लिए लाइसेंस लेना होगा. जुआ पर रोक की बात कही. जुआरियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. पुलिस को असामाजिक तत्वों की सूचना देने की अपील की. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पूजा स्थलों पर तथा छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे. मिहिर मुखर्जी, दीपक साहा, नारायण पांडेय, प्रभात डे, अमल बोसाक, जदयू नेता अलीमुद्दीन, महादेव चौधरी, अनिमेष चौधरी, बप्पा चौधरी, मधुसूदन चौधरी, मोनू साहा, कृष्णा साहा, खुदीराम दास मुख्य रूप से उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
