प्राणपुर. थाना क्षेत्र के जल्ला हरिरामपुर गांव से विदेशी शराब तस्करी के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बीते दिनों शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें कई दिनों से अभियुक्त नागेन्द्र यादव पिता बुद्ध यादव, जल्ला हरिराम निवासी फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
