चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा

चोरी का आरोप लगाकर युवक को पीटा

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भठ्ठा टोला गांव में चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को पीट कर घायल कर दिया. जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए शनिवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बारे में घायल दिनेश राय ने बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले बलदेव राय और गौतम राय उन पर चोरी का आरोप लगाकर बीते रात विवाद किया. इसके पश्चात शनिवार की सुबह गौतम राय अपने अन्य सहयोगियों को लेकर उनके घर पहुंचा और उसको मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति ने बताया कि पड़ोसी पंखा चोरी, मोटर चोरी और तरह-तरह के सामान की चोरी का और आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी.घायल के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >