अनियंत्रित तेज रफ्तार ई रिक्शा ने तीन वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

अनियंत्रित तेज रफ्तार ई रिक्शा ने तीन वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

आबादपुर बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित कोताहार-दासटोला में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बालिका वैष्णवी कुमारी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शीयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दासटोला ग्राम में कुसीदा-हाट बंगरोरा पथ पर कुसीदा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बालिका को पीछे से रौंद दिया. बालिका का पूरा शरीर खून से पूरी तरह से लथ पथ हो गया. ई-रिक्शा से कुचले जाने से उक्त बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जुट गयी. मृतिका के परिवार वाले भी घटना स्थल पर दौड़े-दौड़े आये. बिटिया के शव को खून से लथपथ देख माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य सभी देख दहाड़े मारकर रोने लगे. लोगों ने ई रिक्शा चालाक को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही एएसआई गौरव कुमार की अगुवाई में आबादपुर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. घटना में जान गंवाने वाली बालिका वैष्णवी बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित कोताहार-दासटोला ग्राम निवासी रूप कुमार दास की पुत्री बतायी जा रही है. समाचार लिखें जाने तक बालिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. कहते हैं आबादपुर थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष मो शादाब ने बताया कि मृतिका के दादा विलात चंद्र दास ने थाना में आवेदन दिया है. ई-रिक्शा चालाक इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >