402 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

402 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर मनिहारी थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 66.125 लीटर विदेशी शराब एवं 336 लीटर शराब कुल-402.125 लीटर देशी एवं शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मनिहारी थाना पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध छापेमारी करती आ रही है. मनिहारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिंगलटोला गंगा घाट के किनारे एक व्यक्ति देशी एवं विदेशी शराब की तस्करी कर रहा है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मनिहारी पुलिस ने सिंगल टोला गंगा घाट के किनारे छापेमारी करने पहुंचे. छापेमारी में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम महेश महतो, पिता राजकुमार महतो, इन्द्रानगर, वार्ड संख्या-02, निवासी को पकड़ा. पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली तो उसके पास से कुल 402 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >