भागवत कथा को निकाली कलश शोभायात्रा

भागवत कथा को निकाली कलश शोभायात्रा

कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के गांधी ग्राम महंथ स्थान में शनिवार को सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन प्रारम्भ हुआ. भागवत कथा के शुभारम्भ पूर्व गांव से कुंवारी कन्याओं की कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा एपी हाईस्कूल के रास्ते तीनघरिया गंगा तट पहुंची. गंगा तट पर स्नान पूजन के बाद पात्र में जल भरा गया. कुआंरी कन्याओं का बड़ा जत्था गंगा तट से भागवत कथा स्थल पर पहुंची. इस बीच श्रद्धालुओं ने ईश्वर नाम के जयकारे लगाये. गांधी ग्राम में भागवत कथा का यह आयोजन 17 जनवरी से प्रारम्भ होकर 23 जनवरी तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >