डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय के समीप दक्षिण टोला डंडखोरा में श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार को प्रारंभ हो गयी है. कथा शुरू होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. डंडखोरा पंचायत अंतर्गत काली अस्थान के समीप दक्षिण टोला मे सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर कथा स्थल से दक्षिण टोला से भव्य कलश यात्रा निकल गयी. पहाड़पुर घाट से जल भरकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल दक्षिण टोला में स्थापित किया गया. स्वामी शिवानंद जी महाराज के द्वारा भागवत कथा 12 फरवरी तक होना है. कथा सुबह 6:00 से 9:00 तक तथा अपराह्न 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होगा. शुक्रवार को निकली कलश यात्रा में स्थानीय ग्रामीण महिला, पुरुष व युवतियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजय झा, मिथलेश कुमार गुप्ता, विद्यानंद साह, प्रकाश झा, नीतीश कुमार, निरंजन कुमार, विवेक कुमार, रतन कुमार सहित बजरंग दल के सभी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे.
श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
