कोढ़ा जिले के रौतारा थाना परिसर में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिन्द की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. ईद पर्व को लेकर रौतारा, राजवाड़ा, बहरखाल, चंदवा एवं बिनोदपुर क्षेत्रों के नमाजियों से अपील की गई कि वे निर्धारित ईदगाहों में ही नमाज अदा करें, ताकि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सुविधा हो. रामनवमी पूजा के मद्देनजर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. शोभायात्रा के लिए रूटमैप तैयार करने पर सहमति बनी, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे. डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया, ताकि किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न न हो. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि पर सख्त नजर रखी जाएगी. पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाएगी. रौतारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नाजिम, मोजीब, ग्राम रक्षा दल से रफीक, गणेश कुमार, ग्रामीण मिथिलेश कुमार सिंह, रौतारा सरपंच प्रतिनिधि हसन, समिति मिट्ठू कुमार, सरताज एवं बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित हुए.अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को सहयोग करने का भरोसा दिया.
रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, निर्धारित समय पर ही ईदगाह की नमजा अदा करने तथा रामनवमी में डीजे पर पूर्णत: रहेगा प्रतिबंध