– मां व दो बेटियों को डूबने से बचाया गया बरारी प्रखंड के बिसनपुर पंचायत के डहरा गांव के वार्ड संख्या 17 के रवि मंडल की पत्नी रंजो देवी, अपनी तीन बेटियों जुही कुमारी, मिशु कुमारी व एक अन्य पुत्री के साथ पशु चारा लाने सोमवार को डहरा धार के पार गयी थी. जहां गंगा के पानी का रेत चल रहा है. घास काटकर लौटने के दौरान पानी के तेज धार में जुही बह गयी. उसे बचाने के लिए मां- बेटी आगे बढ़ी तो सभी गहरे पानी में डूबने लगे. डूबते वक्त चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास कई किसान मजदूर पानी में डूब रहे सभी को बचाने के लिए आगे बढे लोगों ने तीन लोगों को पानी से बाहर निकाल की कोशिश में लग गये. इस बीच सेमापुर थाना एवं सीओ को सूचना दी गयी. मौके पहुंची सेमापुर पुलिस एवं राजस्व कर्मचारी मोहन यादव घटना की जानकारी ली. लोगों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया गया लेकिन पुत्री जूही कुमारी 14 वर्ष डूब गई्यी. काफी मशक्कत बाद देर संध्या बच्ची जूही का शव बरामद हुआ. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. पूरा गांव किनारे पर इक्ट्ठा हो गया. डहरा में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. सेमापुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि जूही का शव धार से बरामद कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया. पुलिस कार्रवाई में जुटी है. सीओ मनीष कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. ताकि मृतिका के आश्रितों को आपदा विभाग द्वारा आपदा अनुदान सहायता राशि ससमय दिया जा सके. मौके पर पंचायत के एवं डहरा गांव के ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
