गुरुतेग बहादुर की शहीदी पर भवानीपुर से प्रभात फेरी निकाली

गुरुतेग बहादुर की शहीदी पर भवानीपुर से प्रभात फेरी निकाली

बरारी प्रखंड के ऐतिहासिक गुरूद्वारा भवानीपुर गुरू बाजार काढागोला साहिब में नौवीं पातशाही श्रीगरू तेग बहादुर जी महाराज की 350 वां महान शहीदी गुरूपर्व पर तीन दिवसीय अखंड पाठ के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी. रविवार को अमृत वेले गुरू तेग बहादर साहिब जी की तैल चित्र के साथ स्त्री सतसंग सभा व गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी संगतों ने गुरूद्वारा साहिब से शब्द गायन करते हुए गुरु बाजार काढागोला, शहीद भगत सिंह चौक जयजवान चौक, डाकबंगला चौराहा, स्टेशन गांधी स्मृति भवन होकर गुरूद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रणजीत सिंह ने बताया कि कि सोमवार को अखंड पाठ समाप्ति उपरांत दीवान सजेगा. जिसमें बाहर से आये गुणी ज्ञानी राज्ञी जत्था गुरू जी की शहीदी पर व्याख्यान करेंगे. गुरु का लंगर अटूट बरतेगा..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >