बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहा व्यक्ति जख्मी

बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहा व्यक्ति जख्मी

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के नजरा चौकी चौक के समीप फुलवरिया चौक से कढागोला जाने वाली सड़क मार्ग पर रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में दिलबहादुर सिंह 38 वर्ष घायल हो गये. नजरा चौकी चौक के पास सड़क पार कर रहे थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार किया. सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ पूजा ने घायल की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >